उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर संघ के महराजगंज जनपद  इकाई का चुनाव संपन्न

0
IMG-20250629-WA0067.jpg
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर संघ नवीन कार्यकारिणी, महराजगंज
  • उमारान सिंह जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री नागेंद्र शर्मा चुने गए

रविवार को सेठ जयपुरिया इण्टर कालेज महराजगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद महाराजगंज के जनपद इकाई का चुनाव सकुशल निर्विरोध रूप से प्रांतीय मंत्री एवं चुनाव अधिकारी  वेद प्रकाश द्विवेदी  और प्रांतीय संरक्षक एवं पर्यवेक्षक तारा सिंह  की देख-रेख में जनपद महाराजगंज के विद्यालयों से उक्त कार्यक्रम में आये हुए सैकड़ो  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उमारमन सिंह जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री नागेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष  मृदुल चतुर्वेदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक,जिला संघर्ष समिति संयोजक अंशुमाली दुबे, जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार आनंद, बृजेश शर्मा , राधेश्याम यादव, अशफाक अहमद खान, जिला उपमंत्री यशवंत यादव, जिला संयुक्त मंत्री मनोज यादव,  विष्णु दयाल चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अम्ब्रीश कुमार, अशोक कुमार,  रवि प्रताप पटेल, जिला आय-व्यय निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, जिला प्रचार मंत्री  अनुराग , जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुप्ता,  बसंत कुमार शर्मा,  रमेश चंद्र  निर्विरोध सर्वसम्मति से चुने गए।
इस कार्यक्रम में  जिलामंत्री राजीव कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का आयोजन  शरद पाण्डेय  एवं  कुलभास्कार कन्नौजिया द्वारा किया गया।

संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को  बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *